🏫 Manthan Result Pro
स्कूल रिजल्ट बनाने का सबसे आसान और फ्री सॉफ्टवेयर
Excel Sheet की झंझट छोड़ें — एक क्लिक में PDF रिपोर्ट कार्ड बनाएं!
✅ Windows 10/11 | ✅ पूरी तरह फ्री | ✅ कोई इंटरनेट जरूरी नहीं
🛠️ डाउनलोड और इंस्टॉल कैसे करें?
समस्या आने पर इस वीडियो को पूरा देखें।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नीचे WhatsApp पर क्लिक करें:
📖 Manthan Result Pro क्या है?
Manthan Result Pro एक फ्री RBSE School Result Software (Windows) सॉफ्टवेयर है जो राजस्थान (Rajasthan) के प्राइवेट स्कूलों के लिए बनाया गया है। इसकी मदद से आप Nursery से लेकर 12th तक सभी कक्षाओं का रिजल्ट बिना Result Excel Sheet के बिना सकते हैं।
Rajasthan के सभी RBSE स्कूल अभी तक हीरालाल जाट एक्सेल शीट (Heera Lal Jaat Excel Sheet) या RajTeachers Excel Sheet से रिजल्ट बनाते थे। लेकिन उसमें कई समस्याएं आती हैं — हर साल नई फाइल डाउनलोड करो, डाटा दोबारा भरो, Excel Macro का Error आए, फाइल corrupt हो जाए, फार्मूला काम ना करे आदि!
एक बार एक्सेल शीट का फार्मूला खराब होने के बाद पूरी फाइल का डाटा दूसरी शीट में भरना बहुत बड़ी चुनौती थी ।
Manthan Result Pro ने यह सब समस्याएं खत्म कर दी हैं। बस एक बार सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करें, छात्रों का डाटा भरें, अंक (marks) डालें — और एक क्लिक में PDF रिपोर्ट कार्ड तैयार! इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके आप बहुत ही प्रोफेशनल लेवल की पीडीऍफ़ रिपोर्ट तैयार कर सकते है । Excel Sheets में रिपोर्ट कार्ड प्रिन्ट करने में बहुत परेशानी रहती है ।
सॉफ्टवेयर के पीछे की सोच: एक विजन
मंथन रिजल्ट प्रो के निर्माता सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रदीप योगी (Pradeep Yogi) हैं। प्रदीप जी स्वयं पिछले कई वर्षों से एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं और स्कूलों के लिए रिजल्ट तैयार करने की बारीकियों को गहराई से समझते हैं।
वर्षों तक रिजल्ट एक्सेल शीट्स (Excel Sheets) के साथ काम करने और उनमें सुधार करने के बाद, उन्होंने महसूस किया कि एक्सेल शीट चाहे कितनी भी बेहतर क्यों न हो, वह एक प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर की गति और शुद्धता का मुकाबला कभी नहीं कर सकती।
“एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के नाते, मेरा लक्ष्य राजस्थान के निजी स्कूलों को एक्सेल की तकनीकी उलझनों (जैसे डेटा करप्शन और मैक्रो एरर) से मुक्ति दिलाना था। मंथन रिजल्ट प्रो इसी सोच का परिणाम है।”
यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह से आपकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आपके फीडबैक के आधार पर समय-समय पर इसमें नए फीचर्स जोड़े जाएंगे ताकि आपका काम और भी आसान होता रहे।
एक ही सॉफ्टवेयर में आप अलग अलग स्कूल, अलग अलग सत्रों का रिजल्ट तैयार कर सकते है । यह सॉफ्टवेयर आधुनिक तकनीक आधारित है, इससे आप बहुत ही फास्ट रिजल्ट तैयार कर सकते है । यह सॉफ्टवेयर किसी भी छोटे से छोटे कंप्युटर पर भी फास्ट ही चलेगा ।
सॉफ्टवेयर के बेहतर इस्तेमाल के लिए एक बार “Help & Guide” सेक्शन में जरूर जाएँ ।

Excel Sheet से रिजल्ट बनाने में क्या-क्या समस्याएं आती हैं?
अगर आप अभी तक Excel Sheet (हीरालाल जाट एक्सेल शीट, RajTeachers शीट, या कोई भी Excel Workbook) से रिजल्ट बना रहे हैं, तो आपको ये समस्याएं जरूर आती होंगी:
| ❌ Excel Sheet की समस्या | ✅ Manthan Result Pro में समाधान |
|---|---|
| हर साल नई Excel File डाउनलोड करनी पड़ती है | एक बार इनस्टॉल — हमेशा के लिए, Auto-Update मिलता है |
| हर कक्षा के लिए अलग-अलग Excel File | एक ही सॉफ्टवेयर में LKG से 12th तक सब कक्षाएं |
| Excel Macro Error / फाइल Corrupt हो जाना | 100% Error-Free — कोई Macro नहीं, कोई Corruption नहीं |
| छात्रों का डाटा हर साल दोबारा भरना पड़ता है | CSV Import — एक क्लिक में सारे छात्र Import करें |
| Print Quality खराब — Design पुराना | Professional PDF रिपोर्ट कार्ड — स्कूल Logo & Photo के साथ |
| Marks में गलती होने पर पता नहीं चलता | Strict Validation — गलत अंक भर ही नहीं सकते! |
| Backup नहीं — कंप्यूटर खराब हो गया तो सब गया | Automatic Local Backup + Cloud Backup |
| Multiple School manage करना मुश्किल | Unlimited Schools — हर स्कूल का अलग Database |
Manthan Result Pro और Excel Sheet की पूरी तुलना देखेने के लिए यह ब्लॉग पोस्ट जरुर पढ़ें ।
Manthan Result Pro की प्रमुख विशेषताएं
मंथन रिजल्ट प्रो Rajasthan के RBSE स्कूलों के रिजल्ट हेतु बनाया गया एक कम्पलीट सलूशन है । इसमें बहुत सारी खूबियाँ है । समय समय पर इसमें और भी अपडेट आएंगे । इसका पहला वर्जन सिर्फ रिजल्ट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था ।
लेकिन लैटस्ट वर्जन में इस सॉफ्टवेयर में अन्य बहुत से टूल जोड़ दिए गए है । इस सॉफ्टवेयर से अब चरित्र प्रमाण पत्र, अध्ययनरत प्रमाण पत्र, वार्षिक परीक्षा की दैनिक उपस्थिति आदि के लिए पूर्ण समाधान है ।
इस सॉफ्टवेयर ने बहुत से मैनुअल कामों को करने का स्मार्ट तरीका दिया है ।
सैंकड़ों स्कूल अब अपने स्कूल में इन कामों के लिए इसी सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल कर रहे है ।
सभी कक्षाओं के लिए एक सॉफ्टवेयर
Nursery, LKG, UKG, कक्षा 1st से 12th तक — सभी कक्षाओं का रिजल्ट एक ही जगह बनाएं। अलग-अलग Excel File डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं! आपको सिर्फ PSP पोर्टल से एक फाइल डाउनलोड करनी है, वो फाइल इस सॉफ्टवेयर में इम्पोर्ट करें, सभी कक्षाओं में विद्यार्थी ऑटोमैटिक अपलोड हो जाएंगे।
Excel Sheets से रिजल्ट बनाने में आपको प्रत्येक क्लास के लिए एक अलग शीट रखनी पड़ती है । इस सॉफ्टवेयर ने इस पूरे झंझट को ही खत्म कर दिया है । यदि आपके विद्यालय में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम है तो आप इसी सॉफ्टवेयर में एक न्यू स्कूल ऐड कर सकते है ।
यदि आपका नोडल स्कूल अनुमति देता है तो आप अंग्रेजी और हिंदी माध्यम का रिजल्ट एक में ही बना सकते है लेकिन राजस्थान में विभाग के निर्देशनुसार रिजल्ट अलग अलग ही बनाया जा रहा है ।
सभी परीक्षाएं Support करता है
- Test 1, Test 2, Test 3 (Unit Tests / सत्र परीक्षा)
- अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly)
- वार्षिक परीक्षा (Annual)
- Co-Scholastic विषय (कला, खेलकूद, कार्यानुभव)
- EVO (Evaluation) परीक्षा — कक्षा 3-4 और 6-7 के लिए
Marks Entry — बहुत आसान
हर विषय के लिए Written, Oral, Practical अलग-अलग अंक भरें। AB (अनुपस्थित) और ML (मेडिकल लीव) का ऑप्शन भी है। Strict Validation — Maximum अंक से ज्यादा भर ही नहीं सकते!
इसमें अंक प्रविष्टि बोर्ड की वेबसाईट पर सत्रांक भरने के समान ही है । इसमें बहुत ही आसान इंटरफेस है जिसके जरिए अंक जल्दी और बिना किसी त्रुटि के भरे जा सकते है ।
यदि किसी छात्र की अंक प्रविष्टि पूर्ण नहीं है तो रिपोर्ट कार्ड स्क्रीन छात्र को अपूर्ण दिखाएगा ।
एक क्लिक PDF रिपोर्ट कार्ड
Professional Design में PDF Report Card बनता है जिसमें:
- ✅ स्कूल का Logo
- ✅ छात्र की Photo
- ✅ Grade System (A, B, C, D, E) — कक्षा 1-7 के लिए
- ✅ Division System (I, II, III) — कक्षा 9-11 के लिए
- ✅ Attendance (उपस्थिति)
- ✅ Co-Scholastic विषयों के अंक
- ✅ Print-Ready A4 PDF
Marks Register (अंक तालिका)
पूरी कक्षा के सभी विषयों के अंक एक ही स्क्रीन पर देखें — जैसे एक बड़ी Excel Sheet, लेकिन बिना किसी Error के! Division, Total, Percentage, Position — सब Automatic Calculate होता है।
यह इससे सॉफ्टवेयर के कैलकुलेशन का सबसे स्ट्रोंग पार्ट है । इस सॉफ्टवेयर से प्रोफेशनल ग्रैड का मार्क्स रजिस्टर बनाया जा रहा है ।
CSV Import — छात्रों का डाटा एक क्लिक में
PSP Portal या किसी भी source से CSV/Excel फाइल से सारे छात्रों का डाटा Import करें। Scholar No, Roll No, Name, Father Name, Mother Name, DOB, Gender, Medium — सब automatic भर जाता है!
इस सॉफ्टवेयर के सफल इस्तेमाल के लिए आपको यह विडिओ अवश्य देखना है, यह विडिओ दिनों की मेहनत को मिनटों में निपटा देगा ।
Multiple School Support
अगर आप E Mitra संचालक हैं या कई स्कूलों का रिजल्ट बनाते हैं — तो Unlimited Schools जोड़ सकते हैं। हर स्कूल का अलग Database होता है, कोई data mix नहीं होता!
Data Safety — Automatic Backup
- ✅ Automatic Local Backup — कंप्यूटर में Documents फोल्डर में
- ✅ Cloud Backup (OTP Protected) — इंटरनेट से Safe Backup
- ✅ .manthan File — पूरे स्कूल का डाटा Export/Import
Auto-Update
हर नया Version Automatically Download हो जाता है। आपको कोई नई Website पर जाकर Download करने की जरूरत नहीं! जब भी नया वर्ज़न आएगा तो आपको सॉफ्टवेयर में एक पॉप-अप आएगा जहां से आप नया अपडेट डाउनलोड कर सकते है । नया वर्जन अपडेट करना बहुत ही आसान है, नया अपडेट डाउनलोड करने के लिए आपको हर बार सॉफ्टवेयर की वेबसाईट पर नहीं जाना है । सॉफ्टवेयर अपडेट सॉफ्टवेयर के अंदर ही हो जाएगा ।
Result Lock & Submission
रिजल्ट Final होने के बाद Lock कर दें — फिर कोई भी अंक Edit नहीं कर सकता।
हालांकि आप परिणाम को अन्लाक भी कर सकते है ।
Nodal Approval System भी है, वो अगले अपडेट में जारी किया जाएगा ।
Reports & Analytics
- 📌 Result Sheet — विषयवार अंक तालिका
- 📌 Category Wise Summary — SC/ST/OBC/General
- 📌 Class Topper — Leaderboard
- 📌 Attendance Report
ऊपर दी गई रिपोर्ट आप PDF प्रिन्ट करके नोडल स्कूल में जमा करवा सकते है ।
Manthan Result Pro कैसे Use करें? (Step-by-Step Guide)
यह सॉफ्टवेयर बिल्कुल शुरुआत से सीखने वालों (Beginners) के लिए बनाया गया है। नीचे दिए गए Steps follow करें:
Step 1: डाउनलोड और Install करें
- नीचे दिए गए “Download” बटन पर क्लिक करें
- डाउनलोड हुई .exe फाइल पर डबल-क्लिक करें
- यदि इनस्टॉल करते समय नीली स्क्रीन वाली “Dont’t Run” वाली वार्निंग आती है तो “More Info” पर क्लिक करे और “Run Anyway” पर क्लिक करके सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करें ।

- Install करने के बाद सॉफ्टवेयर खुल जाएगा
Step 2: स्कूल बनाएं
- “नया स्कूल बनाएं” पर क्लिक करें
- स्कूल का नाम, UDISE Code, पता, Session भरें
- “Save” करें — आपका स्कूल तैयार!
Step 3: कक्षा और विषय Setup करें
- Dashboard पर “Setup” पर जाएं
- कक्षाएं जोड़ें (जैसे: 6th A, 7th B, 9th A)
- विषय जोड़ें — हर कक्षा के विषय Automatic आ जाते हैं (Hindi, English, Maths, Science, Social Science…)
- हर विषय के Maximum Marks (Written, Oral, Practical) पहले से सेट है, विभागीय परिवर्तन के अनुसार आप बदल भी सकते है ।
Step 4: छात्रों को जोड़ें
- Option 1: एक-एक करके Manually जोड़ें
- Option 2: Shala Darpan / Excel से CSV Import करें (Recommended ✅)
Step 5: अंक (Marks) भरें
- “Marks Entry” पर जाएं
- Class → Subject → Exam चुनें
- हर छात्र के Written, Oral, Practical अंक भरें
- “Save” करें — बस!
Step 6: Report Card Print करें
- “Report Card” पर जाएं
- कक्षा चुनें → “Print All” पर क्लिक करें
- PDF तैयार! Print करें या Save करें 🎉
इस सॉफ्टवेयर के बेहतर इस्तेमाल के लिए एक बार “Help & Guide” सेक्शन में जरूर जाएँ जहां आपके लिए हर समस्या का समाधान है । इसके अलावा आप व्हाट्सप्प पर भी सहायता प्राप्त कर सकते है । “Help & Guide” सेक्शन में व्हाट्सप्प हेल्प का ऑप्शन मोजूद है, जहां से आप सॉफ्टवेयर में या रही किसी भि समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है ।
🚀 अभी डाउनलोड करें — बिल्कुल फ्री!
Excel Sheet की परेशानी छोड़ें। Manthan Result Pro से रिजल्ट बनाना अब बहुत आसान है!
⬇️ Download Manthan Result Pro (Free)
File Size: ~35 MB | Windows 10/11 | कोई Registration जरूरी नहीं
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q: क्या यह सॉफ्टवेयर फ्री है?
हाँ, 100% फ्री है। कोई Hidden Charges नहीं, कोई Trial Period नहीं। पूरा सॉफ्टवेयर Free में Use कर सकते हैं।
Q: क्या इसके लिए Internet जरूरी है?
नहीं! Marks Entry, Report Card बनाना — सब Offline काम करता है। Internet सिर्फ Cloud Backup और Auto-Update के लिए चाहिए।
Q: क्या यह Heera Lal Jaat Excel Sheet से बेहतर है?
बिल्कुल हाँ! Excel Sheet में हर साल नई File download करनी पड़ती है, हर कक्षा के लिए अलग File चाहिए, Macro Error आते हैं, और Backup का कोई ऑप्शन नहीं। Manthan Result Pro में ये सब समस्याएं नहीं हैं — एक बार Install करो, हमेशा Use करो!
Q: कौन-कौन सी कक्षाओं का रिजल्ट बना सकते हैं?
LKG, UKG, कक्षा 1st से 12th तक — सभी कक्षाओं का रिजल्ट बना सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के लिए।
Q: क्या Co-Scholastic (कला, खेलकूद) भी Include है?
हाँ! Co-Scholastic और Scholastic दोनों प्रकार के विषयों को Support करता है। EVO (Evaluation) System भी Available है।
Q: क्या Manthan Result Pro Phone पर चलेगा?
अभी यह Windows Computer/Laptop के लिए बना है। Android/iOS Version की Planning चल रही है।
Q: Data Safe रहता है?
हाँ! Automatic Local Backup होता है Documents फोल्डर में। Cloud Backup (OTP Protected) भी Available है। .manthan File Export करके भी Backup रख सकते हैं।
Q: PSP Portal से Data Import हो सकता है?
हाँ! PSP Portal से CSV Export करें और Manthan Result Pro में एक क्लिक में Import कर लें।
Q: Medical Leave (ML) और Absent (AB) कैसे डालें?
Marks Entry Screen में हर छात्र के आगे Dropdown है — P (Present), AB (Absent), ML (Medical Leave) चुन लें। ML के लिए Pro-Rata Calculation Automatic होता है!
Q: मंथन रिजल्ट प्रो (Manthan Result Pro) किसने बनाया है?
मंथन रिजल्ट प्रो (Manthan Result Pro) सॉफ्टवेयर प्रदीप योगी (Pradeep Yogi) ने बनाया है जो एक निजी स्कूल में कार्यरत है ।
Q: क्या मंथन रिजल्ट प्रो (Manthan Result Pro) सॉफ्टवेयर एक वायरस है?
नहीं ! यह सॉफ्टवेयर आपके सिस्टम को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाएगा । यह एक सैफ सॉफ्टवेयर है । इंस्टॉल करते समय आने वाले वार्निंग विंडोज़ का प्रोटेक्शन फीचर्स है जो बहुत से सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करते समय आता है ।
Q: क्या मंथन रिजल्ट प्रो (Manthan Result Pro) सॉफ्टवेयर के डेवलपर यूजर का डाटा देख सकते है?
नहीं ! मंथन रिजल्ट प्रो के डेवलपर यूजर के डाटा (विद्यार्थी डाटा) को नहीं देख सकते क्योंकि यह सॉफ्टवेयर आपको ऑनलाइन डाटा बैकअप को एन्क्रिप्ट करता है ।


