साइबर क्राइम कॉलर ट्यून से परेशान हैं? एक क्लिक में कीजिए स्किप

क्या आप भी हर बार फोन करने पर अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर क्राइम कॉलर ट्यून – Cyber Crime Caller Tune से बचाव वाली कॉलर ट्यून सुनकर थक गए हैं?

यह ट्यून, जो आपको OTP, लिंक या अन्य निजी जानकारी अनजान लोगों से साझा न करने की सलाह देती है, भारत सरकार द्वारा साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।

साइबर क्राइम कॉलर ट्यून
स्किप साइबर क्राइम कॉलर ट्यून

हालांकि इसका उद्देश्य नेक है, फिर भी कई बार यह ट्यून खासकर आपातकालीन स्थितियों में परेशान करने वाली हो सकती है।

लेकिन चिंता मत कीजिए! मंथन कोचिंग सेंटर आपको इस समस्या से निपटने के लिए एक आसान ट्रिक बताएगा ।

कब तक चलेगी साइबर क्राइम कॉलर ट्यून?

अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देने वाली यह कॉलर ट्यून 3 महीने तक चलेगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर करीब के बारे में जागरूक करना है। देश में हर साल लाखों लोग साइबर क्राइम के शिकार हो जाते है, यह पहल उसी प्रकार की धोखाधडी से बचाने के लिए की गयी है ।

कैसे करें साइबर क्राइम कॉलर ट्यून ट्यून को स्किप?

कॉल ट्यून बजने पर सीधे कॉल कनेक्ट करने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • जैसे ही कॉलर ट्यून बजना शुरू हो, तुरंत अपने कीपैड पर नंबर 1 दबाएं।
  • यह ट्रिक iPhone पर प्रभावी रूप से काम करती है।
  • कुछ Android फ़ोनों पर भी यह आपके टेलीकॉम सेवा प्रदाता के आधार पर काम कर सकती है।

इस छोटे से कदम से आप सीधे कॉल कनेक्ट कर पाएंगे और अनावश्यक देरी से बचेंगे।

साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर क्या करें?

यदि आप दुर्भाग्यवश कभी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

मंथन कोचिंग सेंटर हमेशा आपकी समस्याओं के लिए आसान और प्रभावी समाधान लाने का प्रयास करता रहेगा!

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop